• Sun. May 5th, 2024

यूक्रने-रुस को लेकर मिली अहम जानकारी

Sep 19, 2023 ABUZAR

24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस (Russia) की सेना ने यूक्रेन (Ukraine) में घुसपैठ करने के बाद जंग छेड़ना शुरु कर दिया था। तभी से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। हालांकि जिस युद्ध को पुतिन कुछ दिन के दौरान खत्म करने को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं, उस युद्ध को 19 महीने पूरे होने वाले हैं। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का काफी अधिक नुकसान हो गया है।

साथ ही यूक्रेन के शहरों में भारी तबाही हो चुकी है। पर सभी मुश्किलों के बावजूद भी यूक्रेन की सेना इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से डटकर रूस की सेना का सामना करने वाली है। पिछले कुछ समय से यूक्रेन रूस के खिलाफ काउंटरऑफिस करना शुरु कर दिया है। और पिछले कुछ हफ्तों में यूक्रेन के काउंटरऑफेंस की वजह से रूस की सेना को यूक्रेन में खदेड़ना शुरु कर दिया है। पर जल्द ही इस युद्ध में यूक्रेन को ऐसा मिलेगा जिसकी वजह से उनके हैरान हो जाएंगे।

अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को जल्द ही मदद मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन की सेना को जल्द ही अमेरिका की तरफ से M1 Abrams टैंक देने का फैसला किया जा सकता है। ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना को इन टैंक से काफी सहायता मिल सकती है।