• Fri. Apr 26th, 2024

देश के इन राज्यों में होगी बारिश, फटाफट जानें अपडेट

Apr 11, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , मराठवाड़ा, कोंकण, और केरल में भी अगले चार दिनों के दौरान गरज/चमक और आंधी/तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

IMD के मुताबिक, ओडिशा, सिक्किम और बंगाल में आज से अगले दो दिनों के दौरान गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने बताया कि देश के बाकी हिस्सों में मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

अधिकतम तापमान में बढ़त

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़त होने वाली है। आने वाले 4 दिनों के दौरान लू चलने की भी कोई संभावना नहीं है। विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 10 से 13 अप्रैल के बीच 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने जा रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत नही मिपने जा रही है। यहां एक सप्ताह के लिए शुष्क मौसम की भविष्यवाणी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में अधिकतम तापमान 15-16 अप्रैल तक 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, दिल्ली के कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है।