• Sat. May 4th, 2024

मोटापा कम करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Aug 17, 2023 ABUZAR ,

मोटापा एक साथ कई बीमारियों को लाना शुरु कर रहा है। डब्ल्यूएचओ (WHO) के मुताबिक विश्व में लगभग 2 अरब से ज्यादा लोग मोटापे की वजह से परेशान हो रहे हैं। भारी शरीर से लोगों को काफी नुकसान हो सकता है। ज्यादा वजन होने से टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज इत्यादि बीमारियों का खतरा बढ़ना शुरु हो जाता है। वजन बढ़ने के बाद लोग इसे घटाने के लिए बहुत सारे जतन करते हैं। इसके बावजूद मोटापा कम नहीं होता है।

अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं तो आज हम कुछ हर्बल ड्रिंक्स को लेकर आपको जानकारी देने जा रहे हैं। जिसका सेवन कर आप मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। यह वजन घटाने को लेकर काफी मदद कर सकता है। लेकिन इसके साथ आपको एक्सरसाइज भी करना होगा। ऐसा करेंगे तो निश्चित रूप से एक महीने में आपका वजन कम होना शुरु हो जाएगा। दिन की शुरुआत करने के लिए ये हर्बल ड्रिंक्स सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

अगर आप वजन घटाने के लिए सब कुछ कर के थक चुके हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट मेथी पानी से अपने दिन की शुरुआत आसानी के साथ कर सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा। मेथी के दाने में प्रचूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए आप रात में मेथी के दाने को पानी में भिगो दें और सुबह इसे छान कर पीना काफी फायदेमंद समझा जाता है। या सुबह में मेथी को पानी के साथ पिया जा सकता है।

सुबह जीरा-पानी बहुत लाभकारी है। जीरा में भी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिसको पीने के बाद दिन भर भूख नहीं लगती। साथ ही जीरा-पानी बॉडी और माइंड दोनों को दिनभर तरोताजा रखता है। जीरा के कारण ब्लॉटिंग, कॉन्स्टिपेशन की समस्या समाप्त हो सकती है।