• Fri. May 3rd, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए होंगे रवाना

Jun 21, 2023 ABUZAR

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली नहीं जा सकती है। सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को मंगलवार देर रात बुखार होने की सूचना मिली और बाद में उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है। अपनी बीमार पत्नी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री रवाना होंगे। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे से सुबह 9:50 बजे प्रस्थान करने जा रहे थे।

देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने के बाद वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात को मुख्यमंत्री ने शिष्टाचार मुलाकात की गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गरीब आदमी का भोजन चुराने और अन्ना भाग्य योजना को विफल करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली की उनकी यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से चावल बेचने की अनुमति देने से इनकार करने वाले फैसले के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली संघीय सरकार पर पर हमला कर दिया है।