• Fri. May 3rd, 2024

जापान में भूकंप से मचा हंगामा

Aug 13, 2023 ABUZAR

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामले बढ़े हैं। हर दिन दुनिया में अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले देखा गया है। कई देशों में तो बैक-टू-बैक भूकंप के मामले भी सामने आ रहा है। ऐसा ही कुछ आज जापान (Japan) में देखने को मिल गया है। जापान में आज शनिवार, 12 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में कुछ घंटों के भीतर भूकंप के दो मामले देखने को मिले। पहला भूकंप सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर यूडोमारी से 97 किलोमीटर साउथ में आया और उसकी तीव्रता 4.6 रही। दूसरा भूकंप दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर वॉल्कैनो आइलैंड्स में आया और उसकी तीव्रता 4.4 रही। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने इन दोनों भूकंपों की जानकारी दी और इसके साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी तुआल में आए दोनों भूकंपों की पुष्टि मिल गई है।

कितनी रही भूकंपों की गहराई?

जापान में आज आए पहले भूकंप की गहराई 41.6 रही। वहीं दूसरे भूकंप की गहराई 189.7 किलोमीटर रही।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप का मामला बढ़ रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक माना जा रहा है।