• Sun. Apr 28th, 2024

भारत बनाम पाक मुकाबले की तारीख में बदलाव!

Jul 31, 2023 ABUZAR

आईसीसी की ओर से भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का शेड्यूल हाल ही में जारी कर दिया गया था। वर्ल्ड कप शेड्यूल के अनुसार, क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज 5 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपने वर्ल्‍ड कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करने वाली है। वर्ल्ड कप में सबकी नजर भारत और पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मुकाबले पर है, जो कि पहले 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन जानकारी आ रही है कि इस महामुकाबले की तारीख बदल चुका है।

 

मीडिया सूत्रों की मानें तो भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्‍ड कप खेला जाने वाला महामुकाबला अब 15 नहीं बल्कि एक दिन पहले 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके साथ ही वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कुछ और बदलाव होना बाकी है। आज 31 जुलाई को बदलावों के साथ वर्ल्‍ड कप के शेड्यूल का ऐलान किए जाने की उम्‍मीद है। ये बदलाव नवरात्रि के कारण हो रहा है। क्‍योंकि 15 अक्टूबर को नवरात्रि पर्व का पहला दिन है।

 

जय शाह ने भी दिया था ये बयान

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने हाल ही में इस मामले में बड़ा जानकारी दिया। जय शाह ने कहा कि भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि जल्‍द ही इसकी घोषणा भी की जाएगी। जय शाह ने कहा था कि 2-3 सदस्य देशों के बोर्ड ने वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बदलाव को लेकर मांग की।

 

बदलाव के साथ टीम इंडिया का शेड्यूल

 

8 अक्टूबर बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)

11 अक्टूबर बनाम अफगानिस्तान (दिल्ली)

14 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान (अहमदाबाद)

19 अक्टूबर बनाम बांग्लादेश (पुणे)

22 अक्टूबर बनाम न्यूजीलैंड (धर्मशाला)

29 अक्टूबर बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)

2 नवंबर बनाम नीदरलैंड्स (मुंबई)

5 नवंबर बनाम साउथ अफ्रीका (कोलकाता)

11 नवंबर बनाम

श्रीलंका (बेंगलुरु)