• Thu. Mar 20th, 2025

मणिपुर में हुई जोरदार फाइरिंग

Oct 31, 2023 ABUZAR ,

मणिपुर में मंगलवार (31 अक्टूबर) को पुलिस कमांडो की टीम पर फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक इसमें कई जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है। टीम पर हमला उस वक्त हुआ, जब वो SDOP चिंगथाम आनंद कुमार की हत्या वाले एरिया में तैनाती को लेकर जा रहे थे।

दरअसल, टेंग्नौपाल जिले के मोरेह इलाके में आज सुबह मोरेह के SDOP चिंगथाम की गोली मारने के बाद हत्या की थी। उन पर कुकी-जो समुदाय के प्रभाव वाले इलाके के दौरे के दौरान हमला किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमांडो टीम पर टेंग्नौपाल जिले से 10 किमी पहले हमला किया गया था। वो मोरेह इलाके में बॉर्डर के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए जा रहे थे। हालांकि उन पर हमला किसने किया, इसकी अभी जानकारी नहीं है। सभी घायल जवानों को असम राइफल की टीम ने अस्पताल पहुंच चुका है।

मोरेह के बॉर्डर एरिया में हुई फायरिंग को लेकर पुलिस ने बताया कि SDOP बॉर्डर टाउन में एक स्कूल में हेलिपैड के लिए जमीन की सफाई का काम देखने गए थे। उनके साथ स्टेट फोर्स और बीएसएफ के जवान भी थे। इसी दौरान कुकी मिलिटेंट ने उन पर स्नाइपर से हमला किया। SDOP को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

दरअसल, कई हफ्तों से मोरेह के कुछ सिविल सोसाइटी संगठन सुरक्षाबलों को बॉर्डर टाउन इलाके से हटाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद ऐसी घटना सामने आई है। इस बीच, जुमे को सार्वजनिक छुट्‌टी (पब्लिक हॉलिडे) घोषित करने वाले जॉइंट स्टूडेंट्स बॉडी के मेंबर्स पर एफआईआर दर्ज की गई है।