• Sat. May 4th, 2024

घरेलू स्तर पर चांदी की कीमत में हुई गिरावट

Jun 21, 2023 ABUZAR

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई मंदी से घरेलू स्तर पर चांदी के दाम घटे। सोने में नरमी रही। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1958.10 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1946.20 डॉलर प्रति औंस हो गया है । चांदी ऊपर में 24.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.57 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 60500 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 55875 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72500 व टंच 72600 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 61000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73550 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 800 रुपए प्रति नगर पर पहुंच गया है।

. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में प्याज में लेवाली निकलने से भाव में सुधार आया। प्याज की 45 हजार बोरी आवक आवक हो रही। लहसुन ऊंटी क्वालिटी 11500 से 12000, देशी लहसुन 9000 से 11000, एवरेज 8500 से 9500, चिप्स क्वालिटी का आलू 1500 से 1600 व ज्योति 1200 से 1300, प्याज सुपर बेस्ट 1200 से 1300, बेस्ट 800 से 1200, गोल्टी 800 से 1000 व गोल्टा 500 से 800 रुपए क्विंटल बिक रहा है।

इंदौर मंूगफली तेल 1680 से 1700, मुंबई मूंगफली तेल 1690, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 945 से 950, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 910 से 915, मुंबई सोया रिफाइंड 950 से 955, मुंबई पाम तेल 860, इंदौर पाम 930, राजकोट तेलिया 2690, गुजरात लूज 1650, कपास्या तेल इंदौर 880 रुपये पर पहुंच गया है।