• Sat. May 4th, 2024

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट से सोने-चांदी के दाम घटे

Jul 14, 2023 ABUZAR

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम घटना शुरु हो चुके हैं। बिल पर सोना 200 रुपए घटकर 59675 रुपए प्रति दस ग्राम बिक चुका है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1921.40 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1920.20 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करना शुरु कर दिया था। बाद में यह 22.90 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 59675 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 54660 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 70350 व टंच 70450 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 59675 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 70600 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 800 रुपए प्रति नग हो गया था।

लहसुन हुआ महंगा, प्याज के दाम बढ़े
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में लहसुन में जोरदार तेजी दर्ज की गई, जबकि प्याज के भाव तेज बने रहे। प्याज की 80 हजार, आलू की 6 हजार व लहसुन की 8 हजार बोरी आवक आवक हुई। आगरा से आलू की 8 गाड़ी आई, जो 1100 से 1250 रुपए क्विंटल बिकी। लहसुन ऊंटी क्वालिटी 13000 से 14000, देशी लहसुन 10000 से 12000, एवरेज 7000 से 8000, चिप्स क्वालिटी का आलू 1600 से 1800 व ज्योति 1500 से 1700, प्याज सुपर बेस्ट 1500 से 1700, बेस्ट 800 से 1300, गोल्टी 800 से 1200 व गोल्टा 500 से 800 रुपए क्विंटल बिकना शुरु हो गया था।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1700 से 1720, मुंबई मूंगफली तेल 1700, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 960 से 965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920 से 925, मुंबई सोया रिफाइंड 955 से 960, मुंबई पाम तेल 865, इंदौर पाम 960, राजकोट तेलिया 2680, गुजरात लूज 1700, कपास्या तेल इंदौर 900 रुपए।
तिलहन : सरसों 5800 से 5900, रायड़ा 4400 से 4600, सोयाबीन 4500 से 5125 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतुल 5250, लक्ष्मी 5000, सांवरिया इटारसी 5150, खंडवा 5075, रुचि 5075, धानुका 5150, एमएस नीमच 5050, एमएस पचोर 5100, एवी 5050 व अडानी विदिशा 5150 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2750 रुपए पर पहुंच गया था।