• Sun. May 5th, 2024

धनतेरस के पहले हुई सोने-चांदी की कीमत में गिरावट

आज यानी गुरुवार (9 नवंबर) को सोने-चांदी के दामों में गिरावट हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 423 रुपए गिरकर 60,117 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,088 रुपए रह गई है। कल यानी 10 नवंबर को धन तेरस है। इस दिन सोने में निवेश शुभ समझा जा रहा है।

इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज मामूली गिरावट हुई है। ये 109 रुपए फिसलकर 70,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 70,209 रुपए पर थी।

अक्टूबर महीने में सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली। बीते महीने सोने के दाम में 3,651 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। अक्टूबर की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 31 अक्टूबर को 61,370 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 72,165 रुपए पर आ गई थी।