• Wed. May 8th, 2024

शेयर बाजा में हुई गिरावट

Nov 9, 2023

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (9 नवंबर) को मामूली गिरावट हो गई है। सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 64,832 पर बंद हो गया। वहीं निफ्टी में भी 48 अंक की गिरावट हो गई, यह 19,395 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली है। IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट हो गई।

मिडकैप इंडेक्स हल्की बढ़त पर पहुंचकर बन्द हो गया। रियल्टी, ऑटो और PSE शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंकिंग और IT शेयरों में गिरावट रही। आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसा मजबूत होकर 83.29 रुपए पर बंद हुआ।

आज अडाणी पोर्ट्स सहित कई कंपनियों के नतीजे
आज कई कंपनियां वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी करेंगी। इन कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स, ऑरोबिंदो फार्मा, बॉश, एबीबी इंडिया, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस, अबॉट इंडिया, आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल, अशोक लेलैंड, लेमन ट्री होटल्स, पेज इंडस्ट्री ज, रेल विकास निगम, सुला वाइनयार्ड, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और टोरेंट पावर शामिल हैं।