• Sun. May 5th, 2024

सोने की कीमत में हुई गिरावट

Nov 4, 2023 ABUZAR

सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते 30 अक्टूबर को सोना 61,336 रुपए पर था, जो अब 4 नवंबर को 61,075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 261 रुपए कम हुई है।

इस हफ्ते चांदी में 900 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 71,733 रुपए पर थी जो अब 70,771 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 962 रुपए कम हुई है।

अक्टूबर महीने में सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली। बीते महीने सोने के दाम में 3,651 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। अक्टूबर की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 31 अक्टूबर को 61,370 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 72,165 रुपए पर आ गई है।