• Thu. Apr 25th, 2024

कर्नाटक में जल्द होगा चुनाव, 13 मई को रिजल्ट का होगा ऐलान

Mar 29, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई को कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दिया है कि निष्पक्ष चुनाव करवाना हमारी प्राथमिकता मानी गई है। 224 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में करीब 17 हजार वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल के पार हो चुकी हैं।

आयोग का अच्छा फैसला ये है कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान की सुविधा मिलना शुरु हो जाएगी। कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होने की उम्मीद लगाई जा रही है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के के परिणाम 13 मई को जारी होने वाला है भारत जनता पार्टी दक्षिण भारत में अपने एकलौते किले को बचाए रखने की जद्दोजहद में जुटी है तो कांग्रेस मिशन साउथ के तहत कर्नाटक की सत्ता में वापसी करने का मन बना चुकी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में कुल 5,21,73,579 वोटर मौजूद है। 100 से ज्यादा उम्र के 16 हजार से ज्यादा मतदाता है। 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे भी वोट आसानी से कर सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं, 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात कर दिए जाएंगे।