• Fri. Apr 26th, 2024

राजधानी में भूकंप से लगा झटका, 2.7 तीव्रता से हुआ नहीं नुकसान

Mar 22, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में दो दिन में दो लगातार भूकंप के मामले में बढ़त देखने को मिली है। इसको देखा जाए तो मंगलवार, 21 मार्च को करीब 10 बजकर 17 मिनट के आस पास झटका महसूस हुआ था।, जिसका केंद्र अफ़ग़ानिस्तान का हिंदुकुश हो गया था। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में में भूकंप देर रात भूकंप के झटके मह्सूस हो गया था। आज एक बार फिर दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी में आज बुधवार, 22 मार्च को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए थे।

दिल्ली में आज आए भूकंप की तीव्रता ज़्यादा अधिक नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता सिर्फ 2.7 तक मानी जा रही है। यह झटका काफी हल्का था, पर दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों ने इसे महसूस ही गया था। रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप आज दोपहर 4 बजकर 22 मिनट पर आ गया था। इस भूकंप की गहराई ज़मीन से 5 किलोमीटर नीचे हो गई थी।

नहीं हुआ नुकसान

दिल्ली में आज आए भूकंप में कोई नुकसान नहीं देखने को मिली है। तीव्रता के कम होने की वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं देखा गया है।

भूकंप के बढ़ रहे हैं मामले

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ना शुरू हो चुके हैं। एशिया समेत दुनियाभर में कई जगहों पर भूकंप के कई मामले देख जा चुके हैं। इनमें से कुछ भूकंप काफी विनाशकारी भी रहे, जैसे तुर्की में आया भूकंप। भारत में भी पिछले कुछ महीनों में भूकंप के कई मामले देखने को मिला है।