• Sat. May 18th, 2024

अलास्का में भूकंप के झटके से मची खलबली

Sep 21, 2023 ABUZAR

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी देख लिया है। हर दिन एक दुनियाभर में कई भूकंप आ रहे हैं और पिछले एक साल में इनमें इजाफा देखा गया है। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ चुका है। यह भूकंप अमेरिका (United States Of America) के अलास्का (Alaska) के सैंड पॉइंट (Sand Point ) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 हो गया था। भारतीय समयानुसार भूकंप आज,गुरुवार, 21 सितंबर को सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर आया। अलास्का के सैंड पॉइंट में आए इस भूकंप की यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे द्वारा पुष्टि की गई।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार अलास्का के सैंड पॉइंट में आए इस भूकंप की गहराई 50.6 किलोमीटर रही।

यह भी पढ़ें
रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिली एक और कामयाबी, एक ही रात में मार गिराई 36 क्रूज़ मिसाइलें

नहीं हुआ नुकसान

अलास्का के सैंड पॉइंट में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चिंताजनक रहा है मामले का बढ़ते रहना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही हो चुकी है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक माना गया है।