• Thu. May 2nd, 2024

जल्द दस्तक देने वाला मौनसून

Jun 7, 2023 ABUZAR

अरब सागर में उठने वाला तूफान ‘बिपारजॉय’ अब चक्रवात में बदलना शुरु हो गया है। इसका असर अगले 24 घंटे में भारत में दिखना शुरू हो जाना है। वहीं, इसका प्रभाव भारत में मानसून के प्रवेश पर भी पड़ना शुरु हो गया है। आमतौर पर अब तक मानसून का दस्तक हो जाना चाहिए था, लेकिन इस वर्ष मानसून को लेकर स्पष्ट तिथि पर संशय है। इसके पीछे चक्रवात तूफान ‘बिपारजॉय’ कारण बनाया जा रहा है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों ने कहा कि तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसकी गति तेज रही है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण लंबे समय तक अपनी तीव्रता बनाए रखने की उम्मीद है।

आईएमडी ने मंगलवार को कहा था कि चक्रवात तूफान से मानसून की स्थिति प्रभावित होने की संभावना है। आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीप में चक्रवाती तूफान और बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे कम दबाव के तूफान की वजह से कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बताया कि सात से 10 जून के बीच भारत में मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि, इस साल मानसून आने की स्थिति को लेकर कई बार तिथि बदल चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद 12 जून के आसपास चक्रवात तूफान कमजोर होना शुरू हो गया है।

भारत के दक्षिणी राज्यों में बारिश हो सकती है। कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित कुछ और दक्षिणी राज्यों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश किया जा सकता है।