• Sat. May 18th, 2024

दिल्ली बाढ़ के लिए मुआवजे का ऐलान

Jul 16, 2023 ABUZAR

दिल्ली में बाढ़ के बाद अब हालात धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट हुई है। रविवार दोपहर बाद 2 बजे यमुना का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज हुआ है, जो खतरे के निशान से 205.33 मीटर से मात्र 45 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे पहले दोपहर 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.91 मीटर पर रिकॉर्ड हो गए। जबकि शनिवार शाम करीब आठ बजे यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर था। इसका मतलब है कि यमुना का पानी लगातार गिर रहा है। हालांकि, आस-पास के इलाकों यमुना बाज़ार, लाल किला, राजघाट, आईटीओ और रिंग रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है। इधर रविवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान हुआ है।

परिवार 10 हजार रुपए का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए एलान किया कि आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये प्रति परिवार देने वाले हैं ।जिनके काग़ज़ जैसे आधार कार्ड आदि बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे। जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गयीं, उन्हें स्कूलों की तरफ़ से ये दिलायेंगे। सीएम के एलान पर जल्द कार्यवाही शुरू हो जाएगी

मालूम हो कि बाढ़ के कारण यमुना किनारे रहने वाले कई गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह चुका है। ऐसे में दिल्ली सरकार के मुआवजे से इन परिवारों को बड़ी मदद मिलेगी। बताते चले कि राजधानी के चार जिले, यानी उत्तर, दक्षिण पूर्व, उत्तर पूर्व और मध्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां अब भी कई इलाके पानी में डूब गए हैं।