• Fri. May 10th, 2024

दीपिका-रणबीर की 5 साल हो गए पूरे

Nov 14, 2023 ABUZAR

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के 5 साल पूरे हो गए हैं। 2012 में फिल्म गोलियों की रासलीलाःरामलीला से शुरू होने वाला उनका रिश्ता 2018 में हुई शादी पर जाकर साकार हो गया था। एक किसिंग सीन से करीब आए रणवीर-दीपिका ने 3 सालों तक रिलेशनशिप में रहने को लेकर 2015 में सीक्रेट सगाई कर ली थी, जिसके 3 साल बाद दोनों ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर लिया था।

साल 2012 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीलाःरामलीला के सिलसिले को लेकर हो गई थी। काफी हद तक करीना कपूर उनकी इस मुलाकात की वजह मानी जा रही है। दरअसल, संजय लीला भंसाली सबसे पहले रणवीर सिंह के साथ करीना कपूर को फिल्म में लीड रोल देना चाहते थे, लेकिन करीना ने ये फिल्म ठुकरा दी। करीना के बाद ये फिल्म दीपिका पादुकोण को मिली।

दोनों की स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन और फिल्म की तैयारी के दौरान चंद मुलाकातें हुई थीं, हालांकि उस समय तक दोनों सिर्फ को-स्टार्स ही थे। उस समय दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर से ब्रेकअप से उबर रही थीं। वहीं रणवीर सिंह भी अनुष्का से अलग हो चुके थे।