• Fri. May 10th, 2024

कुछ पैसे में चलेगी ये साइकिल, जाने कीमत

Jul 7, 2023 ABUZAR

शहरों की ट्रैफिक वाली सड़कों से खराब रास्तों के लिए टाटा ने एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल लांच कर दी है। टाटा इंटरनेशनल ने लिमिटेड ने स्ट्राइडर जीटा प्लस इलेक्ट्रिक साइकिल की है। टाटा का इस इलेक्ट्रिक साइकिल लांच करने के पीछे का उद्देश्य है कि पर्यावरण को साफ सुथरा रखा जा सके। आइए जानते हैं इस साइकिल की खूबियां कर बारे में जान सकते है।

स्ट्राइडर के बिजनेस हेड राहुल गुप्ता ने बताया कि स्ट्राइडर जीटा प्लस को 26,995 रुपए की प्राइज के साथ लांच किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्राइज सीमित समय के लिए ही है। कुछ समय बाद में साइकिल के दाम में 6000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। इसे आप स्ट्राडर की वेबसाइट पर जाकर आसानी से खरीद पाएंगे।

36V- 6Ah पॉवरफुल बैटरी से लैस

यह इलेक्ट्रिक साइकिल हाई पावर वाली 36V- 6Ah बैटरी पैक से लैस है।कंपनी दावा कर रही है कि यह 216Wh तक पावर जनरेट करने में सक्षम हो रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि यह हर प्रकार की सड़कों पर आरामदायक और भरोसेमंद है। यह स्ट्राइडर जीटा का अपग्रेड मॉडल है। इसमें जीटा से ज्यादा पावरफुल बैटरी दी गई है। जो इसे और खास बना रह है।