• Fri. Apr 26th, 2024

कोविड की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 24 घंटों में 1690 मामले

May 11, 2023 ABUZAR

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना ने कुछ सालो में काफी नुकसान भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में इस बीमारी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हे है। वहीं शुरुआत में लॉकडॉन से लेकर क्वारेंटाइन विकल्प भी खोजा गया। अस्पताल में मरीजो के लिए तमाम चिकित्सक सामग्री मुहैया कराई गई।

covid की चपेट में आकर लाखों लोगों की मौत भी हुई। वहीं भारत ही नहीं बल्कि विश्व में इसका प्रभाव देखा गया है, लाखों लोग बेरोजगार हो।गया। लेकिन अब कोरोना की रफ्तार कम हो चुकी है। जिससे पूरी दुनिया में खुशी की लहर है। बात बीते 24 घंटों की करें तो भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के मात्र 1690 नए केस सामने आए हैं। इन 1690 नए मरीजों के साथ ही भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 19613 पर पहुंच गई है। हालांकि डेली रिपोर्ट में नए मरीजों की संख्या में कमी होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। कुछ दिनों पहले ही भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया है। हर रोज मिलने वाले नए मरीजों की संख्या बढ़कर 10000 से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे कोरोना के मरीजों की संख्या गिरती जा रही है। इससे देश में स्थिति सामान्य होती जा रही है।