• Sun. May 12th, 2024

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे व्लादिमीर पुतिन

Jul 20, 2023 ABUZAR

ब्रिक्स (BRICS) 5 देशों का एक ग्रुप है जिसमें ब्राज़ील (Brazil), रूस (Russia), भारत (India), चीन (Chna) और साउथ अफ्रीका (South Africa) शामिल हो गया है। पहले BRICS सिर्फ ब्रिक ही था और इसमें ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन ही माने गए थे। बाद में साऊथ अफ्रीका को ग्रुप में शामिल करने पर ब्रिक बन गया ब्रिक्स। 5 देशों के इस ग्रुप का हर साल शिखर सम्मेलन होता है, जिसकी शुरुआत 2009 से हो चुकी थी। साउथ अफ्रीका 2010 में इससे जुड़ा हुआ था। इस साल ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग (Johannesburg) में 22-24 अगस्त को होगा, जिसमें सभी मेंबर देशों के लीडर्स हिस्सा लेने वाले हैं । पर हाल ही में इस ग्रुप के सदस्य देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है।

पुतिन नहीं होंगे शामिल

इस बार साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पुतिन हिस्सा नहीं लेने जा रहे हैं । यह पहला मौका होगा जब रूस के राष्ट्रपति ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। पुतिन के इस सम्मेलन में शामिल होने या न होने के बारे में पिछले कुछ समय से अटकलों का बाज़ार गर्म था, पर अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जोहानसबर्ग नहीं जाएंगे। पुतिन के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2023 में शामिल होने के लिए नहीं जाने पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं।