• Fri. Apr 19th, 2024

जापान के प्रधानमंत्री पर हमला, संदिग्ध व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

Apr 15, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर शनिवार सुबह के समय एक व्यक्ति ने स्मोक बम फेंक दिया है। जापान टाइम्स के अनुसार किशिदा वाकायामा शहर में एक इलेक्शन रैली में भाषण देने के लिए गए थे। धमाके से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इसके कुछ देर बाद संदिग्ध हमलावर को पकड़ा गया।

घटना के कुछ फोटो-वीडियो सामने आ चुके हैं। इनमें सुरक्षाकर्मी संदिग्ध हमलावर को पकड़ते हुए देखे जा सकते हैं। इसके कुछ देर बाद PM किशिदा ने अपनी स्पीच पूरी की। पिछले साल 8 जुलाई को पूर्व PM शिंजो आबे की चुनाव रैली में गोली मारकरहत्या की गई थी।

फिलहाल हमला करने वाले की नहीं हुई पहचान

पुलिस ने फिलहाल हमलावर से जुड़ी जानकारी नहीं साझा किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमलावर की पहचान नहीं की गई है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ भी जारी है। इसके बाद ही पता चल सकेगा की वो कौन था और हमाल क्यों किया था।

CNN द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर युवक को काम में बाधा डालने के शक को ध्यान रखने के बाद आरोप में गिरफ्तार कर दिया गया है। जापान में इस तरह के जुर्म में तीन साल तक जेल और 3 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

जापान टाइम्स के अनुसार, स्थानीय समयानुसार धमाके सुबह 11:30 बजे हुआ था। इसके बाद करीब 1 बजे प्रधानमंत्री किशिदा ने वाकायामा शहर में अपनी स्पीच को संपन्न किया गया। उन्होंने कहा- हम इलेक्शन कैंपन में मौजूद है। हमें इसे जारी रखना चाहिए। इसके बाद वो उरायसु और इचिकावा शहर में भी स्पीच देने के लिए तैयार हैं।