• Fri. May 3rd, 2024

मेगा रैली को संबोधित करने वाले हैं अरविंग केजरीवाल

Jul 2, 2023 ABUZAR

बिलासपुर. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रह वे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जनसभा को संभोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब क मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।बताया जा रहा है कि केजरीवाल इस सभा में आप सरकार की पंजाब और दिल्ली की उपलब्धि गिनाएंगे। इस सभा के साथ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चुनाव का संखनाद करेगी।

आम आदमी पार्टी की महारैली रविवार को बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित है। आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां दोनों सीएम महारैली को संबोधित करेंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेशभर से एक लाख लोगों के शामिल करने की योजना बनाई गई है। रैली के माध्यम से केजरीवाल व भगवंत मान 2023 के चुनाव का शंखनाद करेंगे।