• Mon. May 13th, 2024

अंटार्टिका में बर्फ गायब होने से मची हलचल

Jul 31, 2023 ABUZAR

जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर में कहीं बाढ़, तो कही बढ़ते तापमान के हालात नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल अंटार्कटिका में रिकॉर्डतोड़ बर्फ पिघल रही है। हर साल गर्मियों के दौरान फरवरी के आखिर में अंटार्कटिका के समुद्र की बर्फ पिघल जाती है और सर्दियों में वापस जम जाती है, लेकिन इस साल वैज्ञानिकों ने पाया कि समुद्री बर्फ अपेक्षित स्तर के आसपास भी नही रहती है।

स साल जुलाई के मध्य में अंटार्कटिका की समुद्री बर्फ 1981 से 2010 के औसत से 26 लाख वर्ग किलोमीटर कम हो गई थी यह लगभग अर्जेंटीना या टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यू मैक्सिको, एरिजोना, नेवादा, यूटा और कोलोराडो के संयुक्त क्षेत्रों जितना बड़ा क्षेत्र है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 45 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब समुद्र की बर्फ इतने निचले स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कुछ समय से इसके धंसने की दर रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचना शुरू हो गया है।

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि यह चौंकाने वाली गिरावट संकेत है कि जलवायु संकट इस बर्फीले क्षेत्र को अधिक गंभीरता से प्रभावित रह सकता है। नेशनल स्नो एंड आइस डाटा सेंटर (एनएसआइडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक इस बार अंटार्कटिका में बर्फ 2022 के शीतकालीन रेकॉर्ड के निचले स्तर से करीब 16 लाख वर्ग किलोमीटर

कम है।