• Fri. May 3rd, 2024

अमरीका में लगातार हो रही गोलीबारी

Jul 4, 2023 ABUZAR

बता दें कि जुलाई को अमरीका में इंडिपेंडेंस डे के तौर पर मनाया जा रहा है वहीं इससे एक दिन पहले गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में हमलावर ने 8 लोगों को गोली मार दिया था, जिसमें 4 की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शूटर ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी और सड़क पर चलते हुए गोलियां चला रहा था।

आरोपी को हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार घायलों में दो बच्चे भी शामिल हों गई। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया हैै। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

हैंडगन, राइफल और कई मैगजीन जब्‍त

फायरिंग की यह घटना पेंसिलवेनिया काउंटी (प्रांत) के फिलाडेल्फिया में हो गई। एक बंदूकधारी ने खुलेआम फायरिंग करनी शुरू किया था। स्‍थानीय पुलिस के अनुसार हमलावर ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था। हिरासत में लिया गया संदिग्ध हैंडगन, राइफल और कई मैगजीन से भी लैस हो गया।