• Sat. Apr 27th, 2024

Acer का शानदार लैपटाॅप शानदार स्क्रीन के साथ हुआ लाॅन्च

Apr 29, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: प्रीमियम लैपटॉप सेगमेंट में Acer ने भारत में अपना नया लैपटॉप Acer Swift Go को लॉन्च कर दिया है। Acer के नए Swift Go 2023 लैपटॉप में न सिर्फ प्रीमियम डिजाइन भी देखा जा रहा है। बल्कि इसमें पावरफुल प्रोसेसर भी मिल रहा है। यह लैपटॉप OLED स्क्रीन के साथ मौजूद है। भारत में इस नए लैपटॉप की कीमत 79,990 रुपये दी गई है। ग्राहक इसे Acer स्टोर, Acer E-store, Vijay Sales, Croma और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर जाकर लिया जा सकता है। नए Acer Swift Go 2023 लैपटॉप में 14 इंच का OLED डिस्प्ले भी मिल रहा है। जोकि 2880 x 1800 पिक्सल रेजलूशन के साथ मिल रहा है।

परफॉरमेंस के लिए नए Acer Swift Go 2023 लैपटॉप में 13th generation Intel Core i5-13500H CPU के अलावा Intel Iris Xe ग्राफिक्स भी मिल रहा है। इसके अलावा, लैपटॉप 16GB LPDDR5 RAM और 512GB PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज भी दिया जा रहा है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर आधारित है। पावर के लिए इसमें 65Wh की बैटरी है, जो 100W PD चार्जिंग को सपोर्ट के साथ मिल रहा है।

नए Acer Swift Go 2023 में QHD वेब कैमरा भी मिल रहा है , जो कम रोशनी में भी हाई क्वालिटी वाली इमेजरी के लिए एसर के टेम्पोरल नॉइज रिडक्शन के साथ मिलता है। इतना ही नहीं, लैपटॉप फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड भी मौजूद है। कनेक्टिविटी को लेकर इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, एक HDMI, एक USB 3.2 पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, DC-in के साथ एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।लैपटॉप का वजन 1.25 किलोग्राम मिल रहा है।

हाल ही में Acer ने अपना ‘Acer Predator Helios 16’ गेमिंग लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है । इस लैपटॉप की कीमत 1,99,990 रुपये मिल रहा है। इस लैपटॉप को आप Acer की वेबसाइट व स्टोर्स फीचर की बात करें, तो इस लैपटॉप में 16 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन 2560 x 1600 पिक्सल है। साथ ही डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 nits भी मौजूद है।