• Sun. May 5th, 2024

आप बनी राष्ट्रीय पार्टी, लोक सभा चुनाव से पहले मिला तोहफा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP), सीपीआई (CPI) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीना जा चुका है।

चुनाव आयोग के मुताबिक इन दलों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था। लेकिन ये दल उतना रिजल्ट नहीं ला पाए इसलिए यह दर्जा वापस लिया जा चुका है। इन दलों के प्रदर्शन को रिव्यू किया गया और फिर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीना जा चुका है। हालांकि ये पार्टियां आगे बेहतर प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा वापस हासिल कर पाएंगी।

आप पार्टी लगातार कर रही सुधार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद दिल्ली में एमसीडी के चुनाव भी जीता था। इस जीत के साथ दोबारा केजरीवाल ने लोगों का धन्यवाद किया।