• Fri. May 3rd, 2024

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जल्द होगी घोषणा, इन लोगों का नाम है शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के अंदर संगठन में नई दिशा देने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के लिए कयास और माथापच्ची का दौर जारी हो चुका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) में मिली करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस आलाकमान पार्टी को राजधानी दिल्ली में नए सिरे के साथ विचार हो रहा है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा इस बार सबसे ज्यादा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर किसी युवा और तेजतर्रार नेता पर जिम्मेदारी होने वाली है।

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर पार्टी की ओर से अभी स्पष्ट तौर पर संकेत नहीं दिया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए वह नाम लिया जा सकता है जो दिल्ली सियासत के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सक्षम रह सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नए चेहरे को लेकर जब एबीपी लाइव ने कांग्रेस प्रवक्ता अनुज आत्रेय से सवाल पूछा तो उन्होंने भी इस मामले को लेकर शीर्ष कमान पर छोड़ चुकी है।

नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने रहेगी नई चुनौती

केंद्रीय नेतृत्व से लेकर दिल्ली प्रदेश नेतृत्व तक कांग्रेस पार्टी के सामने अनेक चुनौतियां रहने वाले हैं। बीते चुनाव में चाहे दिल्ली विधानसभा चुनाव हो या एमसीडी चुनाव, कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक माना जा रहा है। इसलिए नए प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के सामने दिल्ली में कांग्रेस की निचली इकाई से लेकर विधानसभा और आगामी लोकसभा तक पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करना अहम चुनौती होगी।