• Fri. Apr 26th, 2024

क्या कृषि कानून का हल निकाल पाएंगे अमरेंदर सिंह।

       पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से नया ड्रामा शुरू हो गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भले ही अपने दिल्ली दौरे को निजी बताया है, लेकिन पंजाब के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि वे तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसी बड़ी पहल के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।अमरिंदर सिंह के दिल्ली दौरे को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान वह जेपी नड्डा और होम मिनिस्टर अमित शाह से भी मिलने वाले हैं। इस बीच पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से नया ड्रामा शुरू हो गया है।यही नहीं सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेसियों का भी एक बड़ा वर्ग है, जो मानता है कि ऐसे संकट को कैप्टन अमरिंदर सिंह ही मैनेज कर सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि गांधी परिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह को बुलाकर पंजाब संकट पर चर्चा करनी चाहिए।इसके बाद मैं अपने घर जाऊंगा। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। लेकिन इसके बाद भी यह कयास जोरों पर हैं कि तीन नए कृषि कानूनों के चलते केंद्र और किसानों के बीच बने गतिरोध को दूर कराने में अहम रोल अदा करते हुए वह नई पारी की तलाश में हैं। कहा जा रहा है कि यदि वह इन कानूनों को वापस कराने में सफल रहते हैं तो फिर पंजाह में उनकी एक और सफल पारी शुरू होगी।


सतीश कुमार