• Sun. Apr 28th, 2024

जानिए कम उम्र वालों के लिए स्वास्थ्य बीमा के कईं फायदे

पिछले कुछ समय से और खास तौर पर कोविड-19 महामारी के बाद लोगों में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेने को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। स्वास्थ्य बीमा लेने के कई फायदे हैं। यह आपातकाल में किसी भी चिकित्सकीय जरूरत या अस्पताल में भर्ती होने पर आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराता है। इसलिए परिवार के सभी सदस्यों के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेना बेहद जरूरी है।

आप जितनी कम उम्र में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदते हैं आपको इसके उतने ही ज्यादा फायदे मिलते हैं। इनमें सबसे बड़ा फायदा तो यह होता है कि इससे आपका ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर बनता है। आइए जानते हैं कि कम उम्र में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेने के क्या-क्या फायदे हैं।

उम्र कम हो तो अधिमूल्य भी कम
युवाओं में किसी भी गंभीर बीमारी की संभावना बुजुर्गों की तुलना में काफ़ी कम होती है। कईं ऐसी बीमारियां है जो अक्सर उम्र बढ़ने के साथ आती है। यही कारण है कि कम उम्र में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में निवेश करने वाले युवाओं को अधिमूल्य कम देना होता है। स्वास्थ्य बीमा के अधिमूल्य की राशि उम्र के साथ बढ़ती जाती है। ऐसे में कम उम्र में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेना आपके लिए काफ़ी फायदेमंद हो सकता है।

दावा नहीं करने पर मिलता है
अगर किसी व्यक्ति को बीमारी नहीं है तो भी उसे स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में निवेश करना चाहिए। इसका फायदा यह है कि अगर आप स्वास्थ्य बीमा दावा नहीं करते हैं तो एक निश्चित अवधि के बाद आपको बिना दावे की बक्शीश दी जाती है। बिना दावे की बक्शीश की हर महीने सुनिश्चित राशि के निश्चित हिस्से के तौर पर गणना की जाती है। यह साल दर साल तक जुड़ता जाता है, जब तक कि किसी निश्चित आंकड़े जैसे 50 फीसदी तक नहीं पहुंच जाता। इससे आपका अधिमूल्य वही रहता है लेकिन बीमा कवर की राशि बढ़ जाती है। हालांकि, इसे लेकर बीमा कंपनियों के अपने-अपने दिशा-निर्देश होते हैं जिनका अनुसरण करना जरूरी होता है।

प्रतीक्षा अवधि की चिंता नहीं
ज्यादातर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में पहले से मौजूद बीमारियों के लिए एक निश्चित प्रतीक्षा अवधि होती है। पॉलिसी में निवेश शुरू करने के उतने समय बाद ही आपको उन गंभीर बीमारियों पर बीमा कवर का फायदा मिलता है। प्रतीक्षा अवधि 2-4 साल तक ही होती है। इस अवधि के बाद कोई भी बीमा कंपनी आपके दावे को अस्वीकार नहीं कर सकती है। इससे कम उम्र में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने पर आपको प्रतीक्षा अवधि की चिंता करने की जरूरत नहीं रहती।

आशीष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश