• Thu. Apr 18th, 2024

कर्नाटक: बढ़ते कोरोना मामलो को देखते हुए 14 दिन का लॉकडाउन घोषित

आए दिन कोरोना देश मे तबाही के मंजर दिखा रहा है। भारत मे ऐसा कोई क्षेत्र नही जो इस महामारी से प्रभावित नही हुआ हो। इस डर से सरकारों ने नाईट कर्फ़्यू रखने का भी पालन किया। पर बदलते हालात इससे परे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन को आखरी विकल्प मे इस्तेमाल करने की हिदायत दी हैं। बंगलोर, जो कोरोना से प्रभावित हैं वहा दिन मे 20000 नए मामले आना शुरू हो चुके हैं। जो बैंगलोर की स्थिति को संकट मे डाल चुके हैं। छोटे छोटे कंटेनमेंट जोन का भी कोई फायदा नही होते देख सरकार को 14 दिन का लॉकडाउन घोषित करना पडा। लॉकडाउन कल शाम 6 बजे से लागू होगा। ये लॉकडाउन 27 अप्रैल से 10 मई तक लागू रहेगा। जिसमे सुबह 6 से 10 तक आवश्यक वस्तु प्रदानित दुकान खुली रहेंगी। 10 बजे के उपरांत दुकानें बंद कर दी जाएंगी जिसे लोकल बोर्ड गवर्न करेंगी।

-सतीश कुमार, साउथ इंडिया हैड, न्यूज़।