• Mon. May 6th, 2024

भारत को मिली कोरोना से बड़ी राहत, 2 लाख से नीचे पाए गए संक्रमित मामले

भारत में आखिरकार 40 दिन की कड़ी मेहनत के बाद कोरोना के मामले 2 लाख से नीचे घट गए। ज्यादा संतोष की बात तो नही है पर जिस हालात से भारत गुजरा उसके महीने ये कुछ आराम दायक बात सामने आई हैं। इसका मुख्य श्रेय हमारे डॉक्टर्स, नर्स और सफाई कर्मचारियों को जाता हैं। जिन्होने दिन रात एक करके इस महामारी से हमे बचाए रखा। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 1 लाख 95 हजार 485 नए मामले आए हैं। covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना की वजह से 3 हजार 496 लोगों ने जान गंवा दी। फिलहाल देश में कोरोना के 25 लाख 81 हजार 741 ऐक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को आदेश दिया है की और सख्त निगरानी रखे। क्योंकी अब भारत की अर्धव्यवस्था भी सुधारनी है जो बहुत नीचे गिर चुकी है और विषेश तौर पर टीकाकरण पर जोर दिया है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)