• Thu. May 2nd, 2024

उत्तरप्रदेश में एक दिन कोरोना केस की संख्या 5000 से हुई कम, 24 घंटे में 234 लोगों की हुई मौत

लखनऊ: प्रदेश में बीते घंटों में कोरोना के नए मामलों के मिलने का ग्राफ अब 5000 से भी कम हो गए हैं। प्रदेश का अब एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां 500 या इससे अधिक मामले आ रहे हो राज्य में रविवार को कोरोना के 4844 नए मामले सामने आए। 14086 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। इस अवधि में 234 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हो गई। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 84880 रह गई है। इस दौरान कुल 317684 सैम्पल को टैस्ट किया गया है। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 29 लाख 28 हज़ार 280 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ मिल चुकी है जबकि 33 लाख 47 हज़ार 533 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है। कुल 1 करोड़ 62 लाख 75 हज़ार 813 वैक्सीन है। यह जानकारी रविवार को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 23 ज़िलों में वैक्सीन दी जा गई है। कल 1 लाख 5 हज़ार 846 लोगों को पहली डोज़ मिली। इस उम्र समूह में के 10 लाख 67 हज़ार 368 लोग पहली डोज़ ले चुके हैं। एक जून से सभी 75 ज़िलों में 18 से 45 आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन मिल जाएगी। प्रदेश में एक्टिव इंफेक्शन के 84 हज़ार 880 केस है, इनमें से 54 हज़ार 646 होम आइसोलेशन में हैं।

अंज़र हाशमी