• Fri. May 3rd, 2024

कोरोना के दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों की गई जान, IMA ने जारी की रिपोर्ट

देश में कोरोना का कहर जारी है। पूरे देश में कोरोना मौत का तांडव मचाए हुए है। देश में कोरोना के मामले में थोड़ी कमी जरूर आई है। पर इस महामारी से हो रही मौते में कोई कमी नही आई है। हर दिन कोरोना से देश में चार हजार से अधिक लोगों की जान जा रही है।
इसके अलावा देश के इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में योद्धा बनकर खड़े डॉक्टरों की भी जान कोरोना के दूसरी लहर में गई है। आइएमए ने अपनी रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी की कोरोना के दूसरी लहर में देश में 420 डॉक्टरों की जान चली गई है। इनमें सबसे अधिक 100 डॉक्टरों की जान दिल्ली में गई है। दिल्ली के अलावा बिहार में 96, यूपी में 41 डॉक्टरों की कोरोना के चलते मौत हुई है. आंध्र प्रदेश में 26, असम में 3, गुजरात में 31, गोवा में 2, हरियाणा में 2, महाराष्ट्र में 15, मध्य प्रदेश में 13 डॉक्टरों की जान गई है। सबसे कम पंजाब और पुडुचेरी में है। यहां एक-एक डॉक्टर की मौत हुई है।
कोरोना के इस लड़ाई में इतनी बड़ी संख्या में कोरना लड़ाकुओं का जाना काफी दुखद है।
सौरव कुमार