• Wed. May 8th, 2024

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में आई गिरावट

May 17, 2021 Reporters24x7

मुंबई: महाराष्ट्र में लंबे समय से लगीं पाबंदियों के बीच कोरोना वायरस के नए मामलों में बड़ी गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में तकरीबन 26 हजार नए मामले आए। मृतकों की संख्या में भी कमी हुई है। राजधानी मुंबई में भी कोरोना के मामलों में गिरावट हुई है। मुंबई में पिछले एक दिन में 1232 नए मामले दर्ज हुए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26,616 नए मामले मिले हैं, जबकि इस दौरान 516 लोगों की जान चली गई। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 54,05,068 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 82,486 पहुंच चुका है। राज्य में आज 48,211 और मरीज कोरोना बीमारी से लड़कर ठीक हो गए, जबकि कुल अभी तक 48,74,582 बीमारी से रिकवर हुए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना की टेस्टिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज 234,416 लोगों की जांच की गई है। अभी तक कुल 31,338,407 जांचें राज्य में की जा चुकी हैं। राज्य की राजधानी मुंबई की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 1,232 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 689,062 पहुंच गई। आज 48 लोगों की बीमारी की वजह से जान चली गई।

अंजर हाशमी