• Wed. May 8th, 2024

आज विश्व की आबादी बढ़कर हुई 8 अरब, लगा 12 साल का समय

आज की बड़ी खबर दुनिया की आबादी 8 अरब हो गयी है। दिन प्रतिदिन दुनिया की आबादी बढ़ने से हमारे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। विश्व की बढती आबादी में सबसे अहम भुमिका भारत और चाइना का है। आज के तारीख में चाइना की आबादी 1.44 बिलियन तथा भारत की आबादी 1.39 बिलियन है। विगत कुछ बर्षो मे प्रति आदमी मृत्यु दर कम हो गया है जबकी जनसंख्या दर में हर दिन बढ़ोतरी हों रहा है। पिछले कई दशको में चिकित्सा का इतना विकास हुआ है कि हर साल बीमारी से होने वाली मृत्यु दर कम हो गई है।

शोधकर्ता की माने तो 2050 तक बिश्व की आबादी 970 करोड़ हो जायेगी एक सर्वे के मुताबिक विकसित देशों के अपेक्षा गरीब देशों में जनसंख्या दर की बढ़ोतरी हो रही हैं। जहाँ आदमी को मुश्किल से जीवन की मूलभूत इकाई भी नहीं मिलती है, वहीं आबादी अधिक है प्रतिव्यक्ति भोजन और स्वास्थ्य की सुविधा भी नही है लगभग हर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानुन पारित किया गया है। पर हर जगह उस नियम का प्रतिपादन नही होता है। अगर हम भारत की बात करे तो हर दिन भारत मे 67,385 बच्चे जन्म लेते है। 2023 तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जायेगी। रिपोर्ट की माने तो इसका मूल कारण अशिक्षित लोग है यहाँ लोगो के जरुकता के लिए समय समय पर समाज सेवकों को आगे आना चाहिए। 2030 तक दुनिया की आबादी 850 करोड़ और 2050 तक विश्व कि आबादी 970 करोड़ हो जाएगी।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह