• Wed. May 1st, 2024

उत्तरप्रदेश: 15 दिनों में 38 ने तोड़ा दम, देवबंद के दो गांवो में कोरोना से पसरा मातम


उत्तर प्रदेश के गांवो में कोरोना बड़ी तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। सहारनपुर के देवबंद में के दो गांवे में कोरोना ने मातम मचा रखा है। इन दोनों गांवो में महज 15 दिनों में 38 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इतने बड़ी संख्या में कोरोना से जान जाने के कारण दोनो गांवो में दहशत का माहौल है। सहारनपुर जिले के देवबंद से 8 किलोमीटर की दूरी पर गांव अंबेहटा शेखा गांव और रणखंडी गांव का यह हाल है।
अंबेहटा शेखा गांव में पिछले 15 दिनों में कोरोना के कारण 20 लोगों ने दम तोड़ा है तो वही रणखंडी गांव में कोरोना ने 18 की जान ले ली है। गांव में कोरोना के आने से दहशत का माहौल फैला हुआ है। अंबेहटा गांव के लोग बताते है कि स्वास्थ्य विभाग का कोई भी टीम गांव में नही आ रही है। गांव की स्थिति बहुत खराब होते जा रही है।
वहीं कुछ इसी तहर का हाल रणखंडी का भी है। जहां 18 लोगों की जान चली गई है। इस गांव के लोगों ने बताया कि हमारा हाल पूछने वाला कोई नही है। हर दिन गांव में किसी न कसी की मौत हो रही है। गांव की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव में आकर हमारी मदद नही कर रही है।
आपको बतादें की दोनो गावों में जिन लोगों की जान गई है वह या तो बुखार से पीड़ित थे या उन्हें खांसी जुकाम हुआ था। कोरोना से इस लक्ष्ण के कारण अब तक दोनों गांव में 38 जाने चली गई है। अगर जल्द इस महामारी को नही रोका गया तो स्थिति और भी बदहाल हो सकती है।
सौरव कुमार