• Fri. Mar 29th, 2024

पंजाब के लुधियाना में 11 लोगों ने गंवाई जान

Ludhiana Gas leak लुधियाना में मौजूद रिहायशी ग्यासपुरा इलाके में रविवार को फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है करीब 10 लोग बेहोश हो चुके हैं। कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी दर्ज हुई है। मौके पर NDRF टीम पहुंच गई है। पूरे इलाके को सील किया गया है। और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की बात कही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर मानी जा रही है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस घटना से स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं। कुछ लोग जान बचाने के लिए अपने अपने घरों से बाहर आ गए। शुरुआत में लुधियाना ADCP समीर वर्मा ने बताया कि, हमें गैस लीक होने की जानकारी मिल गई थी। हादसे में 5-6 लोगों की मृत्यु हुई है। 5-6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर NDRF की टीम बुलाया गया है। पर नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब मौत की संख्या अधिक हो गई गई।

लुधियाना में हुए गैस रिसाव पर उपायुक्त सुरभि मलिक ने कहाकि, अभी तक 11 लोगों की मौत हो गई है।.. संभावना है कि कुछ गैस का दूषितकरण हो गया है। यह काफी संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया मानी जा रही है।. जांच की जा रही है।

पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ट्वीट कर कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद बताया गया है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद हो गई है हर संभव मदद हो रही है।