• Fri. May 3rd, 2024

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की गृह मंत्री से बात

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण हुई तबाही का हाल बताया। गृहमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव मदद का वादा किया। मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भी प्रदेश में आए प्रकोप के बारे में सूचित किया है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी संपर्क किया। उन्होंने आपदा में सहयोग के लिए अनुरोध किया। सरकार ने 1100, 1070 और 1077 पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं। साथ ही प्रदेश में हुए प्रकोप का मूल्यांकन करने के लिए एक समिति की स्थापना की है।

कमेटी के सदस्यों में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायकों को प्रभावित लोगों का सहारा देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने फोन पर सभी बचाव कार्यों का समीक्षा करने का भी जिक्र किया है।

मुख्यमंत्री ने लोगों को नदियों और नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने को भी कहा है।

अमन ठाकुर – हिमाचल प्रदेश