• Fri. Apr 26th, 2024

नैनीताल के बीजेपी सांसद अजय भट्ट का केंद्रीय मंत्री बनना तय, मिल सकती है अहम जिम्मेवारी

मोदी सरकार 2.0 की आज पहली कैबिनेट विस्तार होने जा रही है। इस विस्तार के पहले कई बड़े चेहरों ने अपनी इस्तीफा आलाकमान को सौंप दिया है। इन बड़े चेहरों में हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक जैसे नाम शामिल हैं। वही केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योदिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस, अजय भट्ट जैसे बड़े नेताओं की जुड़ने के संभावना बढ़ चुकी है। आज हम आपको इन्हीं बड़े नामों में से नैनीताल से बीजेपी सांसद अजय भट्ट के बारे में बताएंगे।
अजय भट्ट भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल से सांसद है। उनका नाम कैबिनेट विस्तार के लिए सामने आ रहा है। केंद्र में बनने वाले सभी मंत्रियों को प्रधानमंत्री ने मिलने के लिए बुलाया। इस बुलावे में अजय भट्ट को भी बुलाया गया। इससे साफ होता है कि अजय भट्ट को केंद्र में कोई बड़ी जिम्मदारी दी जा सकती है।
नैनीताल में भाजपा संगठन में काम करने वाले अजय भट्ट को लंबा राजनीति अनुभव है। वह प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस के शासनकाल में वह प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अजय भट्ट भारी बहुमत से जीते थे और भाजपा के सांसद बने थे। आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में अजय भट्ट की जगह तकरीबन पक्की मानी जा रही है। अजय भट्ट् से पहले उत्तराखंड से रमेश पोखरियाल निशंक केंद्र में शिक्षा मंत्री के तौर पर काम कर चुके है। रमेश पोखरियाल निशंक ने आज ही अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है।
जब अजय भट्ट से केंद्र में जगह मिलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केंद्र में बहुत मंत्री पद रिक्त है ऐसे में केंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार कर रही है तो यह एक सराहणीय कदम है। इसके अलावा उन्होंने कहा पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसका निर्वाहन करूंगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड में जब हमारी सरकार थी तो मैं 15 विभागों के साथ कैबिनेट मंत्री रहा और संगठन का कामकाज देखा। हालांकि अजय भटट् ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में खुद को शामिल होने वाली रेस से खुद को बाहर बताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा वह इस रेस में खुद को शामिल नहीं मानते।

सौरव कुमार