• Fri. Apr 26th, 2024

सिंधिया, राणे, सोनवाल, पारस, जानें कौन हैं वो चेहरे जो बन सकते है मोदी कैबिनेट का हिस्सा


केंद्र की मोदी सरकार अगले दो से तीन दिनों में कैबिनेट विस्तार करने वाली है। ऐसे में सियासी हलचल इस कारण तेज हो गई है कि आखिर मौदी कैबिनेट 2.0 में किसे स्थान मिलेगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, सर्वानंद सोनवाल, पशुपति पारस, सुशील कुमार मोदी जैसे बड़े बड़े नामों पर चर्चा की जा रही है। फिलहाल मोदी कैबिनेट में 28 मंत्रियों की पोस्ट खाली है, कयास यही लगाएं जा रहे हैं कि इनमें 22 मंत्री शपथ ले सकते है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ बैठक कर चुके हैं।
दिल्ली में हुई बैठक के बाद पार्टी द्वार ज्योदिरादित्य सिधिंया को तो अचानक दिल्ली तलब भी किया गया है। सिधिंया ने दिल्ली आने के पहले उज्जैन में महाकाल्शेवर के दर्शन कर पूजा-पाठ भी किया। सिंधिया के दिल्ली से आए बुलावे से यह स्पष्ट है कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
सिधिंया के अलावा असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल भी दिल्ली में ही मौजूद है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
महाराष्ट्र में भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार नारयाण राणे भी दिल्ली पहुंचे है। जब उनसे पूछा गया की क्या आपको मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए बुलाया गया है? तो उन्होंने इस बात से साफ इन्कार कर दिया और कहा कि वह संसद सत्र के लिए दिल्ली आए हैं। अगर मंत्रिमंडल से जुड़ी कोई बात रहती तो आपको बता दिया जाता। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उन्हें कोई कॉल नही आया है और इसकी पुष्टि होने दीजिए।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के खबरों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद पशुपति पारस पटना में कुर्ते की खरीदारी करते हुए व्यस्त दिखे। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं? तो उन्होंने इस सवाल को यह कहकर टाल दिया की राज को राज ही रहने दो।
वहीं जदयू ने भी साफ तौर पर कहा है कि उसे मंत्रिमंडल में जगह चाहिए। बिहार में भाजपा के 17 सांसद है जिसमें केंद्र में 5 मंत्री पद पर विराजमान है। वहीं जदयू के 16 सांसद है और उसके एक भी मंत्री केंद्र में नहीं है। ऐसे में जदयू ने केंद्र सरकार से चार मंत्री पद मांगे है। जिसमे 2 मंत्री और 2 राज्य मंत्री के पद मांगे गए है।
सौरव कुमार