• Sat. Apr 20th, 2024

ठंड और तेज हवाओं के कारण कई राज्यों में स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थानों की छुट्टी

सर्दियों में बच्चो के स्वास्थ को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली के साथ बिहार मे भी 8 तारीख तक सभी स्कूलों मे छुट्टियों की घोषणा की गयी है। वर्तमान मे शीतलहर, पाला, सर्द हवाओ के बने रहने के कारण सभी विद्यालयों और आँगनबाड़ी संस्थानों की भी बंदिया की गयी है। अब छात्रों को 8 /1/23 तक स्कूल नही जाना है पर शिक्षक नियमित रूप से स्कूल में जायेंगे तथा अन्य गतिविधियो को संचालित करेगे।
राजधानी दिल्ली की बात करे तो दिल्ली मे ठंड और कोहरे के वजह से दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को 15 जनवरी तक बन्द रखने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 14 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों को 13 जनवरी 2023 तक तक बंद करने का आदेश दिया है तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में 6 जनवरी तक ही अवकाश है। राजस्थान में भी आजकल गंभीर सर्दी की वजह से छुट्टियां चल रही हैं। हालाँकि इन छुट्टियों को बढ़ाने के लिए आवेदन किया गया है। हर राज्य में 10/12 के छात्रों की क्लासेस चलती ही रहेगी या आनलाइन क्लासेस ही चलेगी। बोर्ड्स के पेपर को देखते हुए एक्स्ट्रा क्लासेस जारी रहेगी।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह