• Fri. Apr 26th, 2024

मुसीबत में फंसे मशहूर सिंगर हनीसिंह, पत्नी शालिनी तलवार ने लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह पर गिरी गाज, जी हां इस समय यो यो हनी सिंह पर मुसिबतों का पहाड़ गिर पड़ा है। दरअसल हनी सिंह की पत्नी शालिनी के चलते सिंगर हनी सिंह और उनके परिवार सुर्खियों में छा चुके है। पत्नी शालिनी ने अपने पती हनी सिंह पर एक गंभीर आरोप लगाया है।

हनी सिंह पर पत्नी शालिनी का गंभीर आरोप:

पत्नी शालिनी ने अपने पती हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, आर्थिक हिंसा का गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरी घटना में ना सिर्फ हनी सिंह को बल्की उनके पूरे परिवार को माता-पिता, बहन पर भी आरोप लगाया कोर्ट से शालिनी ने उनका स्त्रीधन उन्हे वापस मिलने की गुहार कोर्ट में लगाई है। साथ ही जो प्रॉपर्टी हनी सिंह और पत्नी शालिनी के नाम पर है, उसे बेचने पर भी रोक लगाई जाए।

द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के चलते याचिका दर्ज:

बता दे कि हनी सिंह और उनके परिवार पर लगे आरोपों के खिलाफ द प्रोटेक्शन ऑफ वुमेन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के चलते उनपर याचिका दर्ज दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट में इस पूरे मामले की याचाका दर्ज कराई गई

मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने याचिका हुई दर्ज:

तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने याचिका को दर्ज कराया गया है। पत्नी शालिनी तलवार की इस याचिका को वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे, जीजी कश्यप की ओर से मजिस्ट्रेट के सामने इस याचिका को रखा गया है।

हनी सिंह को मिला नोटिस:

इस पूरे मामले में कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ उनको नोटिस भेजा है। उस नोटिस में कोर्ट ने 28 अगस्त हे पहले रिपलाई फाइल करने की बात लिखी है। साथ ही ये कहा गया कि दोनो ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को ना बेचे और स्त्रीधन के साथ छेड़छाड़ ना करने पर रोक लगाई गई फिलहाल कोर्ट की ओर से शालिनी तलवार के फेवर में ऑडर पास किया गया

फैंस है हैरान:

इस पूरे मामले को लेकर के यो यो हनी सिंह के फैन्स ने भी अपनी प्रतीक्रिया देना शुरू कर दिया है। कुछ इस बात से हैरान है तो कुछ ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रीया रखते हुए हनी सिंह के ही गाने की एक लाइन लिख डाली जहां उन्होने लाइन लिखते हुए कहा कि ‘सुनो मेरे वीरो आज मेरी कहानी’ तो कई फैंस एसे भी देखे गए जो फिलहाल इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहते जब सबूत और गवाह सामने होंगे तब कुछ बात करने को कहा ।

सार्थक अरोड़ा (स्टेट हेड दिल्ली)