• Fri. Apr 26th, 2024

त्रिपुरा हुई बीजेपी की भव्य जीत

त्रिपुरा में 60 सदस्यीय बिधानसभा के चुनाव मे भाजपा ने 32 सीटो पर जीत हासिल की है। पूर्वि ईस्ट में पहले एक ही पार्टी चुनाव लड़ती थी एक ही पार्टी के झंडे लगे होते थे। चुनावी प्रक्रिया के बारे दिल्ली तक भी कोई खास खबर नही जाता था पर अभी के समय जैसे दिल्ली कार्य हो रहे ये बात सिंद्ध हो गयी दिल्ली दूर नही है। जैसा कि हम जानते है त्रिपुरा मेघालय और नागालैंड में चुनाव कार्य चल रहे है। हम आपको बता दे त्रिपुरा में चुनाव के परिणाम आ गये है चुनाव आयोग के द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार कुल 60 सीटो पर 32 सीटो पर भाजपा का जीत दर्ज हुआ है , टिपरा मोथा ने 13 तथा लेफ्ट कांग्रेस ने कुल 14 सीटों पर जीत हासिल किया है।। जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में जशन चल रहा है। मोदी जी ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा मेघालय और नागालैंड की जनता ने बीजेपी को चुना है मै उनका आभार व्यक्त करता हूं। जनता ने बीजेपी और हमारे सहयोगी साथियों का भरपूर साथ दिया है। भाजपा ने नार्थ ईस्ट में दशा और दिशा दोनों ही बदल दिया है। मोदी जी ने कहा चुनाव आयोग के नतीजे हम TV के माधयम से देख पा रहे है यह बहुत बडा बदलाव हैं। दिलो की दूरी भी खास नही है अब दिल्ली भी नार्थ ईस्ट से दूर नही है। यह नया इतिहास रचा गया है। इसी के साथ फोन का फ्लैस लाइट जलकर वहा कि जनता का अभिनंदन एवं बन्दन किया गया। मोदी जी ने कहा त्रिपुरा में शांति, समृद्धि और विकास के साथ बीजेपी अपना कार्य कर रही हैं।
इस विजय उत्सव में जेपी नड्डा ने भाषण के दौरान कहा कि मोदी जी के नेतृत्व मे ईस्ट मे दुबारा जीत हासिल हुई है। पहले यहाँ रेलवे इंटरनेट जिसे सेवाएं उपलब्ध नहीं थी पर मोदी जी के नेतृत्व मे नागालैंड में भी हमारी जीत मुकम्मल हो सकी है। त्रिपुरा में दुबारा जीत मोदी जी के संकल्प से मिला है।

रिपोर्ट- वंशिका सिंह।