• Wed. Apr 24th, 2024

20 मार्च से बारिश की लगाई जा रही उम्मीद, फटाफट चेक करें जानकारी

Mar 13, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: यूपी में मौसम काफी तेजी के साथ बदलना शुरु हो गया है। मार्च में ही मई-जून की तरह गर्मी होना शुरु हो गई है। महीने आखिरी तक तापमान में बढ़त की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग की बात करें तो मार्च के दौरान पूरे UP में बारिश के साथ अलर्ट जारी किया गया है। 13 से 20 मार्च तक ओला गिरने के बाद बारिश होने की पूरी उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते UP के साथ देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है।

आज से 18 मार्च तक मौसम से लोगों को होगी परेशानी

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओले और बिजली गिरने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से फसलों को काफी नुकसान होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। 13 से 18 मार्च तक प्रदेशभर की बात करें तो मौसम काफी खराब होने जा रहा है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक मौसम में पहले से काफी परेशानी होती है।

प्रदेश में मथुरा रहा सबसे गर्म

रविवार को प्रदेश के साथ तापमान काफी ज्यादा माना जा रहा है। मथुरा-वृंदावन सबसे गर्म शहर माना जा रहा है। यहां का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके बाद आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ और मेरठ सबसे ज्यादा गर्म माना जा रहा है। पारा अब 35 डिग्री तक पहुंच चुका है।

वहीं 17, 18 और 19 मार्च को कानपुर मंडल में बारिश की ज्यादा उम्मीद लगाई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते UP ही नहीं उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ भी 13 से 20 मार्च तक बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

मार्च में दूसरी बार बदलेगा मौसम

मार्च महीने में गर्मी को लेकर संभावनाएं लगाई जा रही है। लेकिन, मौसम के बदलते मिजाज की बात करें तो बदलाव हो चुका है। नौ मार्च को लखनऊ, आगरा, वाराणसी में भी बारिश देखने को मिली थी। इससे लोगो को काफी अधिक राहत मिल जाती थी।

अंज़र हाशमी- उत्तर प्रदेश