• Wed. May 1st, 2024

क्या है यूपी मे बीजेपी की जीत का एजेंडा, जानिए ब्रज बैठक की प्लानिंग ।

भाजपा हिन्दुत्व के सहारे फिर से सत्ता तक पहुंचने की सीढ़ी बनाने में जुट गई है। यही बजह है कि ब्रज प्रदेश की बैठक में भाजपा के दिग्गजों के हर शब्द में हिन्दुत्व की बात निकल रही थी। बैठक में सबसे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी को कमान दी गई। उन्होंने अपनी शेरों-शायरी के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, अजुर्न मेघवाल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ,ब्रिज बहादुर भारद्वाज की दिल खोलकर तारीफ की। इसके बाद स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का स्वागत किया। चेयरमैन आशीष शर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी का स्वागत किया। उसके बाद मंच पर आसीन बाकी पदाधिकारियों का अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिये केन्द्रीय सांस्कृतिक राज्यमंत्री अुर्जन मेघवाल को आमंत्रित किया गया। उन्होंने हाथरस के दाऊजी महाराज मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज तक की सरकारें मंदिर को लेकर कुछ नहीं कर सकी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रत देव सिंह ने कार्यकर्ताओं के बीच मथुरा-वृंदावन, अयोध्या राम मंदिर, कांशी विश्वनाथ व प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले का जिक्र किया। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य, विन्ध्याचल आदि तीर्थ स्थानों का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले शिव भक्तों पर भोले बाबा के भजन बजाने पर लाठियां चलती थी, लेकिन आज कांवडियों पर फूलों की वर्षा होती है।

सतीश कुमार