• Fri. Apr 26th, 2024

अमरिंदर ने फिर फोड़ा फोटो बम, इन सबके ISI से संबंध हैं।

पाकिस्तानी आरूसा आलम संग दोस्ती को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं। पाक पत्रकार आरूसा के कथित ISI लिंक को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे कैप्टन ने पलटवार किया है और विरोधियों पर ताबड़तोड़ फोटो बम फोड़ा है। भारत और पाकिस्तान के बीच वीजा पाबंदियां नहीं होतीं तो वह आरूसा को एक बार फिर भारत आमंत्रित करते। मालूम हो कि पंजाब कांग्रेस आरूसा से दोस्ती को लेकर अमरिंदर पर हमलावर है।फेसबुक पेज पर आरूसा आलम की 14 तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्हें सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज, मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह, अश्विनी कुमार, यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट, श्याम सरन और पूर्व सेना अधिकारी जगजीत सिंह अरोड़ा सहित अन्य के साथ देखा जा सकता है। ऐसा कहने वालों को बोलने से पहले सोचना चाहिए। दुर्भाग्य से भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नहीं तो मैं उन्हें फिर से आमंत्रित करता।कैप्टन के मीडिया सलाहकार ने अरूसा आलम के साथ सोनिया गांधी की एक तस्वीर साझा की थी। इसमें कैप्शन के साथ पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पार्टी को टैग किया है। साथ ही लिखा है, बस ऐसे ही। बता दें कि बीते रोज सुखजिंदर सिंह रंधावा कैप्टन पर काफी हमलावर नजर आए थे।

सतीश कुमार