• Sat. Apr 27th, 2024

मारे गए चीनी सैनिकों की संख्या के आरोप मे एक चीनी छात्र हुआ गिरफ्तार

चीन और भारत के सैनिकों की हिंसक झड़प को लेकर बीजिंग के खिलाफ बोलना एक 19 वर्षीय छात्र को महंगा पड़ गया। इस चीनी छात्र ने सोशल मीडिया पर सवाल किया था कि झड़प में कितने सैनिक मारे गए यह बताने में चीन ने छह महीने का इंतजार क्यों किया।15 जून को हुई झड़प में 20 कर्मियों की शहादत की घोषणा की थी जबकि चीन की जन मुक्ति सेना ने करीब आठ महीने बाद खुलासा किया था।पिछले साल गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद आधिकारिक मीडिया में आई खबरों को लेकर सवाल उठाने वाला यह लड़का पूछताछ के बाद यहां से भाग गया था।आरएफए की खबर में कहा गया कि विदेश विभाग ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए इस मामले को मानवाधिकार चिंता का मामला बताया और चेतावनी दी कि उसे चीन में प्रत्यर्पण का सामना करना पड़ सकता है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)