• Fri. Apr 26th, 2024

दिल्ली: कुख्यात बदमाश कुलदीप पुलिस एनकाउंटर में ढेर

दिल्ली पुलिस ने हिरासत से भागे 70 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश कुलदीप उर्फ फ़ज्जा को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस को उसके एक फ्लैट में छुपे होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस कुलदीप को गिरफ्तार करने पहुँची तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया और अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस 3 दिन पहले उसे GBT हॉस्पिटल लेकर गयी थी जहां से उसके आठ साथियों ने पुलिस पर मिर्ची पाउडर और फायरिंग से हमला कर उसे छुड़ा कर भगा दिया था। उस दौरान भी एक बदमाश अंकेश घायल हो गया था जिसने पूछताछ में काफी जानकारी दी थी। बदमाश कुलदीप को 2020 में स्पेशल सेल ने गैंगस्टर गोगी के साथ गिरफ्तार किया था।