• Sat. May 4th, 2024

बर्फ बारी से जल्द बढ़ेगी सर्दी

Nov 19, 2023

आने वाले दिनों में सर्दी और तेज होने जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, कश्मीर और राजस्थान सहित कई राज्यों में सुबह सुबह कोहरा छाना शुरु हो गया है। तेलंगाना में 23 से 25 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर पर्यटकों को टोपी सहित गर्म कपड़े पहने हुए दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए वाहनों पर चढ़ते देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार आने दिनों में कडाके की ठंड पड़ने की पूरी उम्मीद है।

कश्मीर घाटी में रविवार को शुष्क मौसम के बीच ठंड की स्थिति बनी रही और श्रीनगर में डल झील सहित अलग-अलग स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने और कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर सुबह कोहरा छाये रहने का अनुमान है। श्रीनगर में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहा और साथ ही प्रसिद्ध डल झील तथा बुलेवार्ड रोड सहित श्रीनगर के कई स्थानों पर धुंध और कोहरा छाया रहा।

डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर पर्यटकों को टोपी सहित गर्म कपड़े पहने हुए दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए वाहनों पर चढ़ते देखा गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।